Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: देश की राजधानी दिल्ली से कटा ग्रामीण क्षेत्रो का संपर्क, बसो के अभाव में लोगों को हो रही परेशानी

admin

Sun, Oct 27, 2024

■■ लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने 30 बसे उपलब्ध होने की जताई उम्मीद■■

गणेश दत्त पांडे

लोहाघाट। लोहाघाट डीपो का बसबेड़ा लगातार सिकुड़ता जा रहा है। 52 बसों में अब यहां मात्र ढाई दर्जन बसें रह गई हैं, उसमें भी बीस बसें अपना निर्धारित माइलेज पूरा कर चुकी हैं। बसों की कमी के कारण डिपो द्वारा डीडीहाट से दिल्ली,धारचूला से दिल्ली, लोहाघाट-देवीधुरा-हल्द्वानी-दिल्ली,लोहाघाट से कानपुर,पंचेश्वर से दिल्ली,रौंसाल से दिल्ली,रीठा साहिब से दिल्ली आदि सभी सेवाएं बंद हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के अनुसार लोहाघाट के रोडवेज डीपो से न केवल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को परिवहन सुविधा मिलती है बल्कि जिले की सीमा से लगे नैनीताल,अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के अलावा नेपाल के लोग भी लाभान्वित होते हैं। उनका कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना का मॉडल जिला होने के कारण यहां लोगों की उनसे काफी अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं। हालांकि आज मुख्यमंत्री के द्वारा 130 नई बसों के बेड़े को हरी झंडी दिखाई गई है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि लोहाघाट डिपो को 30 नई बसे मिलेंगी। विधायक अधिकारी का यह भी कहना है कि चंपावत ऐसा जिला है जहां के एक भी ग्रामीण संपर्क मार्ग में रोडवेज की बसें नहीं चलती हैं।

Tags :

जरूरी खबरें