Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: रेलवे कालोनी में कच्चे झालो को हटाने पहुंचे आरपीएफ चौकी इंचार्ज भारी विरोध के चलते खाली हाथ लौटे•••

admin

Tue, Sep 24, 2024

■■ रेलवे कॉलोनी में निर्माण कार्य के दौरान बाधक बन रहे अवैध कच्चे झाले,

टनकपुर/ रेलवे की भूमि में  वर्षों से बसे अतिक्रमण कार्यों के भारी विरोध के चलते आज रेलवे पुलिस बल को वापस होना पड़ा। लेकिन सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है  कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुनः अतिक्रमण हटाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  रेलवे कॉलोनी में विगत कई दिनों से कंस्ट्रक्शन का काम जारी है। जिसमे रूम बनाने का कार्य, सड़क सहित  कई निर्माण कार्य होने हैं। मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अवैध तरीके से रेलवे की भूमि पर कच्चे झाले बनाकर रह रहे एक दर्जन परिवार कार्य में बाधक बन रहे थे। इधर सूचना मिलने पर आरपीएफ चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने अतिक्रमणकारियो को रेलवे की भूमि पर बनाए गए कच्चे झालो को हटा लेने के लिए कहा तो वे नहीं माने, इस बीच निर्माण कार्य में बाधक बन रहे कच्चे झालो को रेलवे पुलिस बल द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन  महिलाओं के भारी विरोध के चलते रेलवे पुलिस बल को वापस होना पड़ा, चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश ने बताया कि अतिक्रमणकारियो  के चलते निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। उनके द्वारा इस मामले में कंट्रोल रूम को अवगत करा दिया गया है।  कहा कि महिला कांस्टेबल फोर्स उपलब्ध होने पर रेलवे कॉलोनी में बनाए गए कच्चे झालो को   हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें