Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का समय रहते होगा निस्तारण कर्नल उमेद सिंह,

admin

Thu, Mar 14, 2024

■■ भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए टनकपुर में आयोजित हुआ आज विशेष कैंप

टनकपुर/   सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय चंपावत द्वारा आज टनकपुर में भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए मासिक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें टनकपुर बनबसा के पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि पिथौरागढ़ चुंगी के समीप स्थित सैनिक विश्रामगृह कार्यालय में गुरुवार को आयोजित कैंप में गौरव सेनानी कल्याण समिति के पदाधिकारियों  द्वारा नव नियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह का स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अधिकारी अपने संबोधन में कहा कि  किसी भी पूर्व सैनिक या उनके आश्रितों की कोई समस्या हो तो वह मुझे कार्यालय में या फोन द्वारा सूचित कर सकते हैं । उन्होंने पूर्व सैनिको को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनकी समस्या के निदान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया की सभी पेंशनर्स अपने खाते को डीएसपी पेंशन खाते में परिवर्तित कर ले, क्योंकि इस खाते के कई फायदे हैं। उन्होंने स्पर्श पेंशन के संबंध में भी जानकारी दी। तथा उपस्थित जनों की स्पर्श संबंधित समस्या का तुरंत निवारण किया गया। आयोजित कैंप के दौरान पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित , गौरव सेनानी  कल्याण समिति के पदाधिकारी,  कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, सचिव, कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी, कप्तान राजेंद्र सिंह अधिकारी, लेफ्टिनेंट पी एन जोशी, कैप्टन खीमानंद, सूबेदार बीवी पांडे हवलदार पुष्कर कापड़ी जिला पंचायत सदस्य, सूबेदार आनंद बल्लभ जोशी आदि उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें