Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: लोहाघाट में सब्जियों के दाम चढ़े आसमान, जनता की थाली से गायब होने लगी सब्जियां

admin

Sat, Oct 26, 2024

■■ रेट लिस्ट हुई गायब,आदेश हुए हवा हवाई

■■ लोगों ने प्रशासन से सब्जियों के दामों में नियंत्रण की उठाई मांग••

चंपावत। (गणेश दत्त पांडे) चंपावत जिले के लोहाघाट में आजकल सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिस कारण जनता की थालियों से धीरे-धीरे सब्जियां गायब होने लगी हैं। लोहाघाट में जहां आलू 35 से 45 रुपए ,प्याज 80 ,टमाटर 80 से 100, फूलगोभी 80, शिमला मिर्च 120 , बीन्स 200 ,मटर 200 खीरा 50 गडेरी 60 रूपए किलो तक बिक रही है। वही प्रशासन के आदेश के बावजूद किसी भी सब्जी व्यापारी के द्वारा अपनी दुकानों में रेट लिस्ट तक नहीं लगाई गई है। लोगों ने कहा बीच में सड़क बंद होने से सब्जियों के दाम बड़े थे लेकिन अब यातायात लगातार सुचारू है। उसके बावजूद भी सब्जी विक्रेताओं के द्वारा सब्जियों के दाम नहीं घटाए गए हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। वही जब्बार अहमद, कैलाश सिंह, नरेश जोशी, ग्रहणी शोभा देवी ,पूजा राय ,मीनाक्षी देवी आदि ने कहा मध्यमवर्गीय व गरीब तबके के लोगों में इसका सबसे बड़ा असर पड़ा है। सब्जी खरीदने के लिए सोचना पड़ रहा है। वहीं लोगों ने प्रशासन से सब्जियों के दामों में नियंत्रण करने सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट चश्पा करने तथा सब्जीमंडियों से सब्जियों के दामों का पता कर रेट तय करने की मांग की है। लोगों ने कहा लोहाघाट में केले के दाम फल व्यापारियों के द्वारा 50 से 60 रुपया दर्जन सदाबहार कर दिए गए, जबकि तराई क्षेत्र में सब्जियों व फलों के दाम यहां से काफी कम हैं। सब्जी के थोक व्यापारी का कहना है मंडी में सब्जी के दाम चढ़े हुए हैं, जिस कारण सब्जियों के दामों में उछाल आया है। लोग अब हसरत भरी निगाहों से प्रशासन की ओर देख रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें