Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

सुचना

: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से गर्भवती महिलाओं एवं आशा कार्यकत्रीयो को करना पड़ रहा है भारी परेशानी का सामना, अधिकारी मौन तो सुनेगा कौन

admin

Fri, Oct 25, 2024

■■ एम्बुलेंस के जरिए चंपावत जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कराने की कराई गई है व्यवस्था (सीएमओ )

(गणेश दत्त पांडे)

लोहाघाट। उप जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से यहां गर्भवती महिलाओं व आशा कार्यकत्रीयो की काफी फजीहत हो रही है। उप जिला चिकित्सालय में दूर दराज क्षेत्रों से आशा कार्यकत्रीयो द्वारा गर्भवती महिलाओं को परीक्षण के लिए लाया जा रहा है। उन्हें यहां आने पर मशीन खराब होने की जानकारी मिल रही है। तब उनके सामने विकट समस्या पैदा हो रही है कि आखिर उन्हें कहां ले जाए। चंपावत जिला अस्पताल में वैसे इतनी भीड़ रहती है कि वहां नंबर ही नहीं लगता है। प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते हैं रेडियोलांजिस्टि होने के बावजूद सप्ताह में मात्र तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ सोनाली मंडल का कहना है कि हाल ही में आई अल्ट्रासाउंड मशीन में एकाएक खराबी आने पर कंपनी से संपर्क किया गया है। कंपनी ने खराब हुआ कार्ड मंगाया है। तथा रविवार तक मैकेनिक यहां पहुंच जाएगा। उधर सीएमओ डॉ देवेश चौहान के अनुसार अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से गर्भवती महिलाओं को हो रही दिक्कतों को देखते हुए विभाग द्वारा उप जिला चिकित्सालय में एंबुलेंस रखी गई है। जो महिलाओं का जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड करने के बाद उन्हें वापस वहां पहुंचाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें