Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: रेलवे अतिक्रमण: पीड़ित लोगों ने सीएम से लगाई गुहार, कहा पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खतरे में, ऐसे में हम जाएं तो जाएं कहां,

admin

Sun, Oct 6, 2024

टनकपुर/ क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर खाली करने के आदेश मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे विभाग की और से अब तक अतिक्रमण की जद में आए कई झुगगी झोपडियो को हटाया जा चुका है। इधर रेलवे की भूमि में काबिज लोगों द्वारा बनाए गए भवनो को ध्वस्त करने के चंपावत न्यायालय द्वारा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रेलवे को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। सैकडों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों को विपक्षी नेताओं का साथ भी मिला है।

आपको बता दें  न्यायालय चंपावत के आदेश के बाद टनकपुर शहर के रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले ने अब जोर पकड़ लिया है जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की है । दूसरी तरफ पीड़ित लोगों ने आज रविवार को क्षेत्र में मौन जुलूस निकाला है। सैकड़ो की तादाद में पीड़ित लोगो ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अतिक्रमण के नाम पर उन्हें नहीं हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं रेलवे अतिक्रमण पीड़ितों के साथ पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल आप प्रवक्ता संगीता शर्मा सहित कई नेता शामिल है। लोगों का कहना है कि अगर हमारे घर उजाड़ दिए जाते हैं तो हम कहां जाएंगे उनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से सैकड़ो की संख्या में हम सभी का परिवार बसा हुआ है लेकिन आज उनको   उजाडने  का काम किया जा रहा है। कहा की स्कूल में पढ़ रहे हमारे बच्चों का भविष्य भी खतरे में आ गया है। उजड़ने वाले लोगों में बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग भी काफी बड़ी संख्या में है। ऐसे हालात में वह लोग कहां अपने सर छुपाएंगे ग़ौरतलब है कि चंपावत न्यायालय के आदेश के बाद रेलवे की भूमि में अतिक्रमण कर बनाए गए पांच भवनों को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं साथ ही प्रशासन व पुलिस से सहयोग करने के लिए कहा है। सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि कल सोमवार को रेलवे विभाग द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा। रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कब हटाया जाएगा इसकी जानकारी हम अगली खबर में अपडेट अपडेट करेंगे

Tags :

जरूरी खबरें