Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: एसपी के निर्देश पर होटल व ढ़ाबो पर चला सघन चेकिंग अभियान

admin

Thu, Jan 11, 2024

टनकपुर/ पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ने टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत होटल धर्मशाला ढाबा रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार अपराधियों एवं अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अजय गणपति कुम्भहार के निर्देश पर गुरुवार को होटल ढाबा बस स्टेशनो पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अफसरो ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी ली तथा ढाबा संचालको को दिशा निर्देश भी दिए ।
सीओ अविनाश वर्मा बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र में संचालित सभी होटल व ढाबों पर पहुंचकर वहां तलाशी ली। इस दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई। रेलवे व बस स्टेशनों पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते हुए कइयों की तलाशी ली गई।
होटल व ढाबा संचालकों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को आश्रय न देने, मादक पदार्थों की बिक्री न करने तथा ऐसे लोगों को आए दिन होटल व ढाबे पर आने की दशा में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने को कहा गया। होटल ढाबा रेस्टोरेंट में अनियमितता पाए जाने पर 81 पुलिस अधिनियम के तहत छह लोगों का चालान कर ₹2000 संयोजन शुल्क वसूल किया गया है उन्होंने बताया कि चेकिंग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

[smartslider3 slider="2"]

Tags :

जरूरी खबरें