Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

: सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पीएलवी मित्र इजहार अली एवं शमशाद बानो ने मनिहार गोठ में विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

admin

Sun, Dec 22, 2024

टनकपुर/  सचिव  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देशानुसार मनिहार गोठ खेल महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों के अधिकारों से संबंधित विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पीएलवी मित्र इजहार अली एवं शमशाद बानो ने महिलाओं एवं बच्चों को शिक्षा का अधिकार  ,अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को बाल विकास विभाग द्वारा जारी योजनाओं जैसे , बाल श्रम कानूनन अपराध , महिला उत्पीडन से जुड़ी विधिक जानकारी देकर जागरूक किया।
पीएलवी मित्र शमशाद बानो ने बताया कि प्रकृति ने कुछ अधिकार मनुष्यों को जन्म से ही प्रदान किये है. पृथ्वी पर मौजूद हर व्यक्ति इंसान होने के नाते अधिकारों के हकदार हैं. नागरिकों को सुख, शांति और व्यवस्था के लिए बहुत से अधिकार दिए गए हैं, जिन्हें मानव अधिकार के रूप में जाना जाता है. किसी भी व्यक्ति के जीवन स्वतंत्रता, समानता और प्रतिष्ठा का अधिकार ही मानव अधिकार है. इसमें राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकार भी शामिल हैं। इस मौके पर निःशुल्क कानूनी पुस्तकें वितरित की गई। शिविर के दौरान लगभग 292 लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें