Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

{अच्छी पहल}■ सीएम को भेजा ज्ञापन : टनकपुर में जीबी पंत फाउंडेशन के पदाधिकारियो ने मुक्तिधाम निर्माण की उठाई मांग

Abid Hussain

Mon, Apr 21, 2025

टनकपुर गोविंद बल्लभ पंत फाउंडेशन टनकपुर के सौजन्य से विभिन्न मांगों को लेकर समय-समय पर गतिविधियां संचालित हैं।

फाउंडेशन के पदाधिकारी क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों के प्रति बेहद गंभीर अंदाज में अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री  के नाम संबोधन ज्ञापन दिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम संबोधित ज्ञापन में बताया गया कि टनकपुर में मुक्तिधाम निर्माण और घसियारा  मंडी से बहने वाले गंदे नाले जो कि शारदा नदी की  पवित्रता को बाधित करता है। इस दूषित पानी को लोग पवित्र समझ कर अपने-अपने घरों को ले जाते हैं। और स्नान करते हैं। फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियो ने शारदा नदी की पवित्रता को देखते हुए इस नाले का रूप परिवर्तन करने की मांग की है।  ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, भुवन चंद्र पांडे, नवीन भट्ट, बसंत पुनेठा , हंसा जोशी, उपाध्यक्ष, भागीरथी पंत, बबीता पुनेठा, पद्मिनी दयाल, कल्पना चंद, संजय गर्ग, महेश पाठक, शैलजा पंत, प्रीतम सिंह, सूरज भारद्वाज, गीता सती आदि।

Tags :

जरूरी खबरें