Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: टनकपुर में स्वास्तिक मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक का पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

admin

Fri, May 10, 2024

टनकपुर /पीलीभीत चुंगी के समीप शुक्रवार को स्वस्तिक मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। क्लीनिक में डॉक्टर ललित निषाद मरीजो को अपनी सुविधा प्रदान करेंगे। आज के शुभारंभ पूजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने क्लीनिक का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप है। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को समय-समय पर दांत के डॉक्टर की आवश्यकता पड़ती है। इस मौके पर डॉक्टर ललित निषाद ने बताया कि क्लीनिक खोलने का उनका उद्देश्य यह है कि स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने बताया कि यहां दांत संबंधित सभी बीमारियों का इलाज तसल्लीपूर्वक किया जाएगा। साथ ही डिजिटल एक्स-रे, रूट कैनाल,  मुंह की बदबू और मसूडो से खून आना, जबड़े में फ्रैक्चर , टेडे मेडे दातों का इलाज, दांतों में लेजर द्वारा मसाला भरना, बिना दर्द के दांत निकलना, डेंटल इंप्लांट कैपिंग एवं बी लगना आदि उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लीनिक सोमवार से शनिवार सुबह 9:30 से शाम 7:00 बजे तक तथा रविवार को सुबह 9:30 से 1:00 बजे तक खुला रहेगा इसके अलावा दांत संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 8532934433 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ वी के सिंह, रामप्रसाद निषाद सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें