Wed 26 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: किरोड़ा नाले में मैक्स जीप बही एक किशोरी की मौत की सूचना, पांच लोगों को किया रेस्क्यू

admin

Fri, Aug 9, 2024

■■ दो लोग लापता रेस्क्यू अभियान जारी

टनकपुर। आज शुक्रवार की सुबह एक मैक्स जीप टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर किरोड़ा नाले में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आकाश जोशी मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पांच लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

जिन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजो गया है। बताया जा रहा है कि उनमें से एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो चुकी है। जीप में कितने लोग सवार थे, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अभी अभी रेस्क्यू टीम ने एक और यात्री को नाले से बाहर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि जीप सवार जनपद उधमसिंह नगर के खटीमा के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं।

अब तक छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी ने बताया है कि प्राप्त सूचना अनुसार वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। जिनमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। 2 की खोजबीन जारी है।

Tags :

जरूरी खबरें