: लोहाघाट निवासी अनिल पुनेठा को आंध्र प्रदेश विजिलेंस कमिश्नर, बनाए जाने पर सीएम समेत कई अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
admin
Fri, Nov 1, 2024
चंपावत। {गणेश दत्त पांडे} लोहाघाट निवासी अनिल चन्द्र पुनेठा ने आंध्र प्रदेश सरकार के विजिलेंस कमिश्नर के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह पद आंध्र प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव के पद के समकक्ष है। 1984 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी श्री पुनेठा आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद उत्तराखंड सरकार में मुख्य सूचना आयुक्त जैसे जिम्मेदार पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त रहते हुए इस विभाग को नए आयाम व मुकाम में पहुंचाने का प्रयास किया था। अपनी ईमानदारी व विशिष्ट कार्यसंस्कृति वाले श्री पुनेठा जिस पद पर भी रहे हैं, वहां उन्होंने अपनी पहचान छोड़ी है। सोमवार को इन्होंने आंध्र प्रदेश स्टेट विजिलेंस कमिश्नर के पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भेंट की।
श्री पुनेठा को नए पद का कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी,क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, रेलवे कॉरिडोर के महानिदेशक हीरा बल्लभ जोशी, सीईओ एंड सेक्रेटरी जनरल पीएचडीसीसीआई डॉ रंजीत मेहता, जिलाधिकारी नवनीत पांडे,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व नगर पालिका लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि तमाम लोगों ने श्री पुनेठा को बधाई दी है।
फोटो - विजिलेंस कमिश्नर का पदभार ग्रहण करने के बाद विजयवाड़ा में सीएम चंद्रबाबू नायडू से भेंट करते श्री पुनेठा।

Tags :