Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: भव्य कलश यात्रा के साथ खूना बोहरा में मां पूर्णागिरि महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

admin

Wed, Oct 16, 2024

■■ ढोल नगाड़े के साथ निकली माँ की भव्य कलश यात्रा

(गणेश दत्त पांडे ) लोहाघाट के खूना बोहरा में मंगलवार को ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्र की मातृ शक्ति के द्वारा कुमाऊनी परिधानों में सज धज कर निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिनी मां पूर्णागिरि महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है खूना बोहरा के पूर्व ग्राम प्रधान महेश बोहरा ने बताया महोत्सव का शुभारंभ मां काली के देव डांगर हयात सिंह बोहरा के द्वारा किया गया महेश बोहरा ने बताया कलश यात्रा गांव के मां भगवती मंदिर से प्रारंभ होकर भूमिया मंदिर होते हुए महादेव के धाम मानेश्वर पहुंची जहां मठाधीश महंत धर्मराज पुरी के द्वारा देव डांगरो का स्नान संपन्न किया गया इसके पश्चात कलश यात्रा ने मां पूर्णागिरी मंदिर की परिक्रमा की मातृशक्ति व भक्तों के द्वारा मां के जयकारों के साथ वापस मां भगवती मंदिर में कलश यात्रा का समापन किया महोत्सव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है इस दौरान नवीन बोहरा, कैलाश सिंह, पंकज बोहरा, प्रेम सिंह ,भुवन सिंह, वीरेंद्र सिंह, शंकर सिंह ,हेमंत सिंह ,सुरेश सिंह ,शिवराज सिंह, रमेश सिंह ,दीप किशोर ,महेंद्र सिंह ,योगेश सिंह, सत्य प्रकाश ,जीवन मेहता, तिलक राज सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें