: रामलीला मंचन के दौरान गांधी मैदान में दुकाने लगाए जाने से स्थानीय व्यापारी भड़के•••
admin
Fri, Sep 20, 2024
रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी
■■आक्रोशित व्यापारियों ने अध्यक्ष वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में कुमाऊं कमिश्नर और डीएम को ज्ञापन भेज कर व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाए जाने की करी मांग
टनकपुर /रामलीला मंचन के दौरान गांधी मैदान में व्यावसायिक दुकान लगाए जाने से स्थानीय व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूर्व में बनाई गई इस व्यवस्था में रोक लगाए जाने की पुरजोर मांग की है।

गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल के आह्वान पर नगर क्षेत्र के तमाम व्यापारी राजाराम चौराहे पर एकत्रित हुए। इस बीच क्षेत्र के आक्रोशित व्यापारियों ने गांधी मैदान में रामलीला मंचन के दौरान व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम आकाश जोशी के माध्यम से कमिश्नर और डीएम को ज्ञापन भेजा है। उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के दौरान क्षेत्र के व्यापारियों मे खासा नाराजगी दिखाई दी।

इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने कहा कि रामलीला के दौरान अत्यधिक भीड होने पर ग्राउंड में लगी दुकाने मुसीबत का सबब बन सकती हैं। और कहा की रामलीला मंचन के दौरान लगभग 30 दुकाने लगाए जाने से जगह कम होने से अफरा- तफरी का माहौल बना रहता है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त व्यापारियों के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय से मुलाकात करते हुए समस्या से अवगत कराते हुए गांधी ग्राउंड में पूर्व की इस व्यवस्था पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
ज्ञापन देने के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडे, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा, कैलाश चंद कलखुडिया, राजीव आर्य, मोहित गड़कोटी, सनी खर्कवाल, मनीष खर्कवाल, संजय अग्रवाल, सुभाष कोहली, दीपक कुमार ,राजेश कुमार सहित भारी तादाद में व्यापारी मौजूद रहे।
Tags :