Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: लायंस क्लब ने टनकपुर से देहरादून एवं नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की करी मांग, सीएम को भेजा गया ज्ञापन

admin

Thu, Jul 6, 2023

टनकपुर/ लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने टनकपुर से देहरादून तथा नई दिल्ली के लिए बंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की है। इसको लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लायंस क्लब परिवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर  में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को दिया। लायंस क्लब  अध्यक्ष अंकित अग्रवाल  ने बताया कि चंपावत विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में अब भी काफी पिछड़ा है। जबकि इस क्षेत्र से गुजरने वाली रेल खंड सामरिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है।

जहां देश की सीमा नेपाल से लगती है। यहां से बंदे भारत रेल चलाने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने टनकपुर से देहरादून तक वंदे भारत ट्रेन को चलवाने की मांग की है। इससे जहां एक ओर रेलवे को भारी राजस्व की प्राप्ति होगी। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी हमारे सैनिकों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही इस क्षेत्र की जनता भी लाभान्वित होगी।  इस अवसर पर लायन्स क्लब के अध्यक्ष लायन अंकित अग्रवाल, सचिव लायन रचित मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष लायन दीपक छतवाल, लायन अनुराग अग्रवाल, लायन क्रांति मोहन सक्सेना तथा लायन संजय अग्रवाल जी उपस्थित थे

Tags :

जरूरी खबरें