Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

: कुमाऊं स्वास्थ्य निदेशक डॉ नरसिंह गुंज्याल ने उपजिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मातहतो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

admin

Wed, Jan 22, 2025

टनकपुर/ कुमाऊं के स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर एन एस गुंज्याल ने टनकपुर उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस आशय की जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ घनश्याम तिवारी ने  दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉक्टर नरसिंह गुंज्याल ने बूम घाट के पास राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता का स्थलीय निरीक्षण किया। राफ्टिंग स्थलीय निरीक्षण के पश्चात उन्होंने उप जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष, आईसीयू ,इमरजेंसी, महिला, पुरुष वार्ड,  आदि का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।  साथ  ही एनेस्थीसिया गाइनी फिजिशियन आदि चिकित्सकीय के स्टाफ के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डॉ एल एम रखोलिया आदि मौजूद रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें