Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: टनकपुर में कस्तूरबा गांधी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई

admin

Thu, Apr 11, 2024

टनकपुर/ नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती धूमधाम के साथ सादे समारोह में मनाई गई । चुनाव आचार संहिता लागू रहने के कारण इस समारोह में कोई राजनैतिक दल के नेता कार्यकर्ता एवम पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे। 

जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर  विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कस्तूरबा गांधी के व्यक्तित्व व कृतत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया । विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम भारत के स्वतंत्रता संग्राम की बात करें तो हमारे मस्तिष्क में अनेकों महिलाओं का नाम प्रतिबिंबित होता है पर वो महिला जिनका नाम ही स्वतंत्रता का पर्याय बन गया है वो हैं ‘कस्तूरबा गाँधी’। ‘बा’ के नाम से विख्यात कस्तूरबा गाँधी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की धर्मपत्नी थीं और भारत के स्वाधीनता आन्दोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। निरक्षर होने के बावजूद कस्तूरबा के अन्दर अच्छे-बुरे को पहचानने का विवेक था। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन अपने पति और देश के लिए व्यतीत कर दिया। इस प्रकार देश की आजादी और सामाजिक उत्थान में कस्तूरबा गाँधी ने बहुमूल्य योगदान दिया। इस अवसर पर  मनु तिवारी, अर्चना, सुमन, रेनू, संजू चंद, संगीता, ललिता, आनंदी, महेश्वरी, सावित्री, पार्वती, भागीरथी सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।

Tags :

जरूरी खबरें