Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: आयुष ग्राम के रूप में आयुष ग्राम पंचायत सैलानी गोठ का शुभारंभ कर आयुष उद्देश्यों के बारे में दी गई जानकारी

admin

Sat, Oct 26, 2024

टनकपुर/  नवे आयुर्वेद दिवस के पूर्व कार्यक्रम की श्रृंखला में आयुष ग्राम के रूप में आयुष ग्राम पंचायत सैलानी गोठ का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को आयुष ग्राम के उद्देश्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम प्रधान  हरीश प्रसाद, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चंपावत डॉ आनंद सिंह तथा आरोग्य सदन स्वामी व प्राचार्य  सतीश राय  ने किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चंपावत डॉ आनंद सिंह गुसाईं द्वारा आयुष ग्राम-सेनानीगोठ के ग्राम वासियों को आयुष ग्राम के उद्देश्यों के बारे में जागरुक करते हुए विभिन्न गतिविधियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आयुर्वेद तथा आयुर्वेद दिवस के बारे में भी बताया गया तथा उसके पश्चात ग्राम वासियों द्वारा आरोग्य सदन के प्रांगण में औषधि पौधों का रोपण किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित जनों को औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री हरीश प्रसाद, धानी केशव डे बोर्डिंग के प्राचार्य श्री सतीश राय, नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुमारी उमा,  डॉ विनोद कुमार, डॉ सुरेश कश्यप, फार्मासिस्ट दीपक सिंह, महेश जोशी, भुवन कापड़ी, ग्रामवासी सहित स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा इस नवीन पहल का सभी ग्राम वासियों ने स्वागत किया तथा सैलानीगोठ को आयुष ग्राम के रूप में विकसित किए जाने की सहमति जताई।

*आयुष ग्राम का उद्देश्य*

आयुर्वेद एवं योग आदि के प्रचार प्रसार हेतु आयुष ग्राम का गठन

*आयुष ग्राम में आयोजित की जाने वाली गतिविधियाँ*

1. औषधि पादपो संबंधी जानकारी वितरण एवं जड़ी बूटी कृषीकरण हेतु प्रोत्साहित करना।

2. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।

3. प्रत्येक माह में आउटरीच कैंप का आयोजन ।

4. प्रत्येक माह में वृद्धजनों हेतु कैंप का आयोजन

5. योग सत्र का आयोजन ।

6. जन सामान्य में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।

Tags :

जरूरी खबरें