Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर मे निर्दलीय प्रत्याशी नासिर हुसैन दिखा रहे हैं अपना दमखम भाजपा/ कांग्रेस को दे रहे टक्कर,  मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय 

admin

Sun, Jan 12, 2025

टनकपुर मे निर्दलीय प्रत्याशी नासिर हुसैन दिखा रहे हैं अपना दमखम भाजपा/ कांग्रेस को दे रहे टक्कर,  मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय, इनका चुनाव चिन्ह है गैस सिलेंडर टनकपुर नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नासिर हुसैन राष्ट्रीय दलों भाजपा व कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जिसके चलते मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है।

टिकट न मिलने पर कांग्रेस से बगावत कर नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे नासिर हुसैन ने कहा कि क्षेत्र की जनता का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है। जिसके चलते पालिका चुनाव में जीत दर्ज कर टनकपुर में विकास की नीव रखेंगे। साथ ही नासिर भाई ने नगर पालिका क्षेत्र  में घर घर जाकर अपने लिए वोटों की अपील की। प्रचार में उनके साथ वार्ड की महिलाओं और युवाओं ने भी प्रचार किया।

उन्होंने  कहा की  जो भी योजनाएं  क्षेत्र के अंतर्गत  आएंगी उसका लाभ जनता तक पहुंचाना मेरा पहला कर्तव्य रहेगा चाहे वह छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी योजनाएं हो  लोगों तक पहुंचना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए वो हमेशा तत्पर रहेंगे और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें