Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: टनकपुर में शारदा खनन यूनियन ने स्टोन क्रेशरो के स्वामियों पर लगाया धोखाधड़ी किए जाने का आरोप

admin

Thu, Jun 15, 2023

टनकपुर/ मां शारदा खनन यूनियन ने स्टोन क्रेशर के स्वामियों पर तय रेट के मुताबिक कम रुपए दिए जाने का आरोप लगाया है। यूनियन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है इसके अलावा ज्ञापन की  प्रतिलिपि जिलाधिकारी चंपावत एवं उप जिलाधिकारी टनकपुर को प्रेषित की गई है।

माँ शारदा खनन यूनियन टनकपुर

प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदा खनन यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि शारदा खनन कार्य प्रारंभ होने से पहले क्रेशर स्वामियों और वाहन स्वामियों के बीच रेट तय किए गए थे। बैठक में उप जिलाधिकारी, सीओ एआरटीओ, आदि अधिकारियों  की मौजूदगी में ₹56 प्रति कुंटल का रेट तय किया गया था। बताया कि  जब वाहन स्वामी अपने हिसाब के लिए क्रेशर पहुंचे तो क्रेशर स्वामियों द्वारा अलग-अलग रेट से हिसाब किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी को ₹50 कुंटल तो किसी को ₹54 प्रति कुटल के हिसाब से पेमेंट किया जा रहा है। जिससे खनन क्षेत्र से जुड़े वाहन स्वामियों ने नाराजगी जताई है। वाहन स्वामियों ने इस समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या के निवारण की मांग की है। शारदा खनन यूनियन  ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो खनन  क्षेत्र में कार्यरत वाहन स्वामी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन मैं नसीम हुसैन, कादिर अली, संजय मिश्रा, सेहराब अली, मोहम्मद लुकमान, राजू फौजी, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद अमान, संजय कॉलोनी आदि के हस्ताक्षर हैं

Tags :

जरूरी खबरें