Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: ईमान जिंदा है: भाजपा बूथ अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

admin

Sun, Jan 19, 2025

■■ साइबर वॉरियर मोहम्मद कैफ ने सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल विक्रेता मोहम्मद समर से बातचीत कर मोबाइल मालिक को ढूंढ निकाला■■

टनकपुर/ आज के इस कलयुग में चंद रुपए के लिए लोगों का ईमान डगमगा जाता है। लेकिन आज भी कई लोगो मे ईमानदारी जिंदा है। इसका उदाहरण टनकपुर में देखने को मिला। मनिहार गोठ निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने सड़क पर पड़ा कीमती मोबाइल उसके मालिक तक पहुंचा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

जानकारी के मुताबिक मनिहार गोठ निवासी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि शनिवार की सुबह 5:00 बजे वे समाचार पत्र वितरण कर रहे थे। इस बीच शास्त्री चौक के निकट एक कीमती मोबाइल पड़ा मिला था। मोबाइल मिलने की यह बात मोहम्मद उस्मान के द्वारा पत्रकार आबिद सिद्दीकी  को दी गई।  दोपहर बाद आबिद सिद्दीकी  के पुत्र साइबर वारियर मोहम्मद कैफ ने खोजबीन कर मोबाइल  मालिक का पता लगा लिया । आज रविवार को मोहम्मद उस्मान ने टनकपुर निवासी दशमेश ट्रेडर्स के मालिक राजेंद्र कुमार की पुत्री नंदिनी को मोबाइल लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। सकुशल मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल मालिक ने मोहम्मद उस्मान सहित साइबर वॉरियर मोहम्मद कैफ  का आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें