Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: नगर के शिशु वाटिका स्कूल में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम, साथ ही सभी बहनों ने लिया शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प

admin

Sat, Mar 23, 2024

टनकपुर/ नगर के पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका  में राष्ट्र सेविका समिति की बहनों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर सर्वप्रथम मां शारदा के चरणों में दीप प्रज्जवलन किया गया।  तथा महिलाओं के द्वारा शिव पार्वती राधा कृष्ण से संबंधित गीत गुनगुनाए गए।

 शनिवार को नगर के शिशु मंदिर स्कूल मे होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य शांति भट्ट ने बताया कि  इस पर्व का अपना महत्व है। यह हमारे जीवन में खुशियों और उल्लास के रंग भरता है। इस मौके पर होली के उपलक्ष में नदी यमुना के तीर कदम चढ़ी कान्हा बाजय गयो बांसुरिया, महाराजा हरिश्चंद्र भये दानी, राम भजो हरी भजो सुमिरो सीताराम, होली अंबा के भवन बिराजे तू कर ले राधिका सोलह सिंगार, तेरे अंगना होली आई, आदि गीत गाए गए।

महिलाओं द्वारा खड़ी होली गाकर संमा बांधा गया। होली कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शांति भट्ट, रेखा पांडे, आशा बिष्ट, तारा मेहरा ,आकांक्षा, आरती भारती, पार्वती बिष्ट, पार्वती जोशी, पार्वती खर्कवाल ,नारायणी भट्ट, सुमन वर्मा, सुनीता गहतोड़ी,  तुलसी कुंवर, हेमा जोशी, दीपा जोशी ,पूनम गडकोटी,  रेनु गढकोटी, हंसा जोशी, प्रतिभा खर्कवाल सहित तमाम महिलाओं ने प्रतिभा किया।

Tags :

जरूरी खबरें