Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: नगर के बचपन प्ले स्कूल में ग्रेजुएशन डे धूमधाम के साथ मनाया गया

admin

Sat, Mar 30, 2024

टनकपुर/ पिथौरागढ़ चुंगी के समीप स्थित बचपन प्ले स्कूल में प्राइमरी के बच्चों के साथ ग्रेजुएशन डे  धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चे किसी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तर्ज पर परिधान धारण किए थे

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य नैना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर की तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृत कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुत से लोगों का मन मोह लिया इस दौरान वेलकम गीत तथा लेजी डांस भी आयोजित हुए। विद्यालय के एम डी के द्वारा बताया गया कि ऐसे आयोजन बच्चों को उनके भविष्य में होने वाली तमाम अनुभूतियों का पूर्वाभास करने के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा की भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए अभी से ही बच्चों में संस्कार विकसित करना बहुत जरूरी है। तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। स्टूडेंट आफ ईयर का अवार्ड यूकेजी की छात्रा धुव्री गुप्ता  तथा फ्यूचर लीडर का अवार्ड यूकेजी क्लास की सिवांश राणा को मिला। कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल प्रज्ञा गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक गण मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें