Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बनबसा वासियो के लिए खुशखबरी: 180.51 लाख रुपए की लागत से देवीपुरा मोटर मार्ग का होगा कायाकल्प, सीएम ने दी हरी झंडी

admin

Thu, Feb 13, 2025

■■शुभारंभ के मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

रिपोर्ट/ कुंदन सिंह बिष्ट बनबसा

बनबसा : लोक निर्माण विभाग द्वारा 180.51 लाख की लागत से 4.600 किमी कैनाल गेट बनबसा से देवीपुरा धनुष पुल तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ गुरुवार को किया गया।

 विधायक प्रतिनिधि  दीपक रजवार ने भूमि पूजन कर सडक सुधारीकरण कार्य का  शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी  केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि आदर्श चंपावत की परिकल्पना में मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में लगातार घोषणाएं की जा रही है और उनको तत्काल पूरा करने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मार्ग सुधारीकरण होने से यहां की क्षेत्रीय जनता को आवागमन में सुविधा होगी।

 इस अवसर पर बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, रुचि  धस्माना,  संजय जोशी, संदीप पाठक, सुरेश उप्रेती, केसर सिंह खोलिया, सुधा बिष्ट, रूचि धस्माना, रुक्मणी उनियाल, प्रेम सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जतिन देऊपा, मंडल महामंत्री भाजपा हरीश पांडे , मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर से प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी, एस डी ओ कैनाल प्रशांत वर्मा, लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता संजीव भट्ट, कनिष्ठ अभियंता सागर राजपूत, सुपरवाइजर अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें