Thu 27 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: अच्छी पहल: पटाखों से होने वाले प्रदुषण को रोकने के लिए सी एकेडमी के छात्र नहीं जलाएंगे पटाखे

admin

Mon, Oct 28, 2024

लोहाघाट। कुमाऊं की लोक कला व लोक संस्कृति को जिवंत रूप देने एवं बच्चों को इससे रुबरु करने के लिए सी एकेडमी स्कूल में दीपावली पर्व पर उनकी एपण, रंगोली, एवं शिल्प कला आयोजित गई। साथ ही पर्यावरण की स्थिति को देखते हुए सभी बच्चों ने एक दुसरे को उपहार दे कर दीपावली कि खुशियां मनाने का निर्णय लिया। विधालय के प्रबंधक कविराज मौनी ने बच्चों से पटाखों से दूर रहने की नशीयत देते हुए कहा कि पटाखों की आवाज एवं धुएं से हम मानव एवं पर्यावरण को जितना नुकसान करते हैं इसकी भरपाई नहीं की जा सकती हैं। इससे पैदा होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदुषण से हम दीपावली कि खुशी के स्थान पर दूसरे के लिए ही नहीं स्वयं अपने स्वास्थ के लिए भी समस्या पैदा कर देते है। इसके लिए यह आवश्यक है कि हर घर से इसके प्रति जागरूकता का स्वर निकलना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, कविता बोहरा, चम्पा गहतोड़ी, राधा शाह, अंजू बिष्ट, पुष्पा टम्टा, पवन कुमार, सीमा मेहरा, निकिता बोहरा, वंदना विश्वकर्मा, दीपा टम्टा, भावना त्रिपाठी, पूजा राय , हर्षित मेहरा, हेमा अधिकारी, प्रियंका अधिकारी, अंजलि फर्त्याल, बसन्ती जोशी, भुवन्ती गोस्वामी व अभिभावकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Tags :

जरूरी खबरें