Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

बनबसा के भजनपुर इंटर कॉलेज में : जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संदर्भ में स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

Abid Hussain

Sat, May 24, 2025

बनबसा/ जी.बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन   द्वारा श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज भजनपुर बनबसा में नशा मुक्ति जन जागरूकता  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को  नशे से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी गई। प्राप्त समाचार के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन कांडपाल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में  महिला सशक्तिकरण बाल विकास के तहत जानकारी प्रदान करते हुए  नशे से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी।  फाउंडेशन के संरक्षक भुवन चंद पांडे, अध्यक्ष नवीन पंत द्वारा नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री पंत ने अपने संबोधन में कहा कि नशा मस्तिष्क को इतनी बुरी तरह प्रभावित करता है जिसे व्यक्ति नशा न मिलने पर अपने आप को नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, भुवन चंद पांडे संरक्षक, बसंत पुनेठा कोषाध्यक्ष, हंसा जोशी उपाध्यक्ष, सूरज भारद्वाज उपाध्यक्ष, भागीरथी पंत सदस्य, कल्पना चंद उपसचिव, नवीन चंद भट्ट संरक्षक, संजय गर्ग सचिव, पद्मिनी दयाल सदस्य, प्रीतम सिंह सदस्य बबीता पुनेठा सदस्य, गीता सती सदस्य तथा विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य ललित मोहन कांडपाल, अध्यापक अध्यापिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें