Tue 13 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बनबसा कैनाल क्षेत्र में सीमांत सेवा फाउंडेशन के सहयोग से मां पूर्णागिरि मेले में आने वाले यात्रियों के लिए लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर

admin

Sun, Mar 30, 2025

बनबसा : उत्तर भारत का सुविख्यात माँ पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीमांत सेवा फाउंडेशन द्वारा बनबसा के कैनाल मेला क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। बताया गया कि उक्त शिविर 24 घंटे संचालित रहेगा, जिससे किसी भी समय श्रद्धालुओं को आवश्यक उपचार मिल सके। पहले ही दिन 300 से अधिक यात्रियों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया और निःशुल्क दवाइयाँ प्राप्त कीं।
प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक वतन जी , एनएचपीसी के महाप्रबंधक जीएम ऋषि रंजन और सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश कैनाल बनबसा के एसडीओ प्रशांत वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर के संयोजक दीपक रजवार ने बताया कि यह शिविर एक अस्थायी अस्पताल के रूप में कार्य करेगा, जहाँ डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। श्रद्धालुओं के लिए फर्स्ट एड, एंबुलेंस, ऑक्सीजन, नेबुलाइजर, जीवनरक्षक दवाइयाँ और अन्य आपातकालीन सुविधाएँ पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। शिविर में यात्रियों को रक्तचाप, शुगर, बुखार, डिहाइड्रेशन जैसी सामान्य बीमारियों के साथ-साथ अन्य आवश्यक चिकित्सा परामर्श भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिविर में श्री राम मूर्ति मेडिकल संस्थान, बरेली से आए डॉक्टर्स, सीमांत सेवा फाउंडेशन के डॉक्टर सिद्धार्थ पाटनी, जीवन पंत, ललित पंत आदि भी मौजूद रहेगे और अपनी सेवाएँ प्रदान करते रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिविर में महिला और पुरुष वार्ड सहित 6 बेड की व्यवस्था की गई है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को आराम और आवश्यक देखभाल मिल सके। इसके अलावा, प्रतिदिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह बनबसा माधवानंद भट्ट, नगर संघचालक टनकपुर देवीदत्त जोशी, सह नगर संघचालक जगदीश, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, रंदीप पोखरिया, ललित कुंवर, मनोज कश्यप, सुरेश उप्रेती, सभासद काजल रत्नाकर, लक्ष्मी कश्यप आदि उपस्थिति रहे l

Tags :

जरूरी खबरें