Wed 26 Aug 2026

ब्रेकिंग

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सुचना

: जंगलो में आग बुझाने को वनकर्मी तत्परता से मुस्तैद, इस दौरान पैर फिसलने से वनरक्षक विपिन चंद आर्य हुए चोटिल

admin

Thu, Apr 25, 2024

टनकपुर/ सूखीढांग चंपावत वन प्रभाग के अंतर्गत बूम वन क्षेत्र में  वनाग्नि घटना को नियंत्रित करने के उपरांत विभाग की टीम द्वारा क्षेत्रीय निरीक्षण किया गया।  इस दौरान टीम में विपिन चंद्र आर्य वनरक्षक ढंगारी क्षेत्र मे पैर फिसल जाने के कारण चोटिल हो गए। जिन्हे विभागीय टीम  ने आनन फानन में  संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

वनरक्षक श्री आर्य को संयुक्त चिकित्सालय में  प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मौके पर वन दरोगा अजय दीप टम्टा,  मनोज राय आदि कर्मचारी मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि

गर्मी का मौसम लगते ही उत्तराखंड के जंगल में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.बुधवार को भी धधकती आग को देर शाम तक वन विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों में फैली आग को काबू करने के लिए मशक्कत करती रही.

वर्तमान समय में वनाग्नि को देखते हुए वन कर्मचारी द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर वनाग्नि सुरक्षा कार्य तत्परता से किया जा रहा है। 

Tags :

जरूरी खबरें