Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: मनिहार गोठ पंचायत भवन को जाने वाली सड़क ढह जाने से दुर्घटना का बना अंदेशा, ग्रामीणो ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत कराने की करी मांग

admin

Wed, Dec 11, 2024

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में पंचायत भवन से कब्रिस्तान तक बनाई गई सड़क का एक हिस्सा ढह गया है। बीच सड़क का हिस्सा ढह जाने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। साथ ही दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में  संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या का निवारण नहीं किया गया। जिसके चलते हर समय हादसे का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीण इसाक हुसैन ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहन सहित तमाम चार पहिया व टू व्हीलर वाहन आवाजाही  करते हैं। जिससे हर  समय दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के मरम्मत कराए जाने की मांग की है। इस मामले में  एडीओ पंचायत शबनम कुरेशी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। सड़क के टूटे हिस्से की मरम्मत करा कर ग्रामीणों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करा दिया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें