Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: टनकपुर में आयोजित चंपावत जिला पत्रकार संगठन की बैठक मे सक्रियता बढाए जाने पर दिया गया बल•••••

admin

Thu, Aug 24, 2023

टनकपुर/   चंपावत जिला पत्रकार संगठन की एक  बैठक गुरुवार को नगर के मिलन वाटिका में आयोजित हुई।  संगठन के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली  की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पत्रकार सतीश चंद्र जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई । बैठक में  संगठन के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकार जनों ने संगठन के हित में कैसे कार्य किया जाए इसको लेकर विचार विमर्श किया।

जिसमें चंपावत जिला पत्रकार संगठन की बैठक में वार्षिक स्मारिका का प्रकाशन, प्रत्येक माह मासिक गोष्ठि, पत्रकार बीमा योजना, पत्रकार कोष को बढ़ाने,आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को मुख्यमंत्रीआर्थिक सहायता दिलाने तथ पत्रकार पेंशन को लेकर अपनी बात को शासन स्तर पर रखते हुए उसमें कार्यवाही आगे बढ़ाए जाने हेतु चर्चा की ग्ई।  पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने अपने संबोधन में बताया कि यह संगठन पत्रकारों के हित में हर लड़ाई लड़ता है। बिना संगठन के कुछ नहीं किया जा सकता , उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन की मजबूती के लिए  एक जुटता के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करने की अपील की है।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे , चंद्रशेखर जोशी , कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट , सचिव दीपक धामी ,   राजेश देउपा , विनोद चतुर्वेदी , देवेंद्र देवा  धर्मेंद्र चंद, नवीन देउपा, , कुंदन बिष्ट ,  कैलाश पांडे, , नवी अंसारी आबिद सिद्दीकी, सुरेश उप्रेती  शंकर जोशी , जगदीश तिवारी , , जीवन बिष्ट , शुरी पंत  विनोद पाल , पुष्कर सिंह  राहुल महर , रूपेश प्रजापति , बैठक में मौजूद रहे । जबकि  लक्ष्मण बिष्ट , जगदीश जोशी , हरीश पांडे , भगवान राम , राजीव मुरारी , जगदीश राय , नवल जोशी,  ऑनलाइन मीटिंग में जुड़े रहे।

Tags :

जरूरी खबरें