Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: ईद मुबारक: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद उल फितर की नमाज, देश के लिए मांगी गई अमन चैन की दुआएं

admin

Thu, Apr 11, 2024

टनकपुर / जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज मस्जिदों में अदा की गई। नमाज के बाद सैकड़ो नमाजियो ने देश में चैन और अमन की दुआ मांगी, इसके बाद नमाजी और रोजेदारों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। 

गुरुवार को जिले में ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। सुबह तय समय पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की ,  मस्जिदों  पर नमाज अदा की गई। नगर क्षेत्र की नई जामा मस्जिद में मुफ्ती नदीम अहमद खान, पुरानी जमा मस्जिद में मुफ्ती गुलाम मुस्तफा, वहीं ग्रामीण क्षेत्र मनिहार गोठ में मुफ्ती अंसार अहमद ने ईद उल फितर की नमाज अदा कराई,

सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा। सशस्त्र सीमा बल  के जवानों के साथ पुलिस पैदल गस्त करती रही। नमाज अदा करने के बाद नमाजी और रोजेदारों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र मनिहार गोठ  आदि क्षेत्रों में भी ईद धूमधाम से मनाई गई। कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं है। ईद के मौके पर, लोगों ने जमकर खरीददारी की।

ईद की नमाज के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व अध्यक्ष शाहिद हुसैन, संजय पांडे, सहित तमाम जनप्रतिनिधियों  ने एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी।

Tags :

जरूरी खबरें