Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: संतोला में एन एच मे उड़ती धूल ने लोगों का जीना किया मुश्किल ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी, एन एच के अधिकारी बेखबर

admin

Mon, Dec 9, 2024

वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे

लोहाघाट। पिथौरागढ़ एनएच में संतोला डेंजर जोन में एनएच के अधिकारियों की लापरवाही ग्रामीण और वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है वाहनों के चलने से डेंजर जोन संतोला में उड़ने वाली धूल ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है युवा मोर्चा नेता योगेश तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी व ग्रामीण ने बताया वाहनों के चलने से उड़ने वाली धूल ग्रामीणों के घरों व दुकानों में घुस रही है लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है एनएच के अधिकारियों व प्रशासन से शिकायत की गई तो कुछ दिन एनएच के द्वारा टैंकर से पानी का छिड़काव किया गया जिससे ग्रामीणों , वाहन चालको और राहगीरों को बड़ी राहत मिली थी पर अब एनएच के अधिकारी अपने पुराने ढर्रे में लौट आए है और पानी का छिड़काव करना बंद कर दिया है उन्होंने कहा वाहनों के चलने से उड़ने वाली धूल से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ चुका है धूल से वाहन चालकों को सड़क तक नजर नहीं आ रही है धूल से स्कूली छात्र-छात्राओं व राहगीरों का चलना दुभर हो रहा है उन्होंने बताया एनएच की मशीन खराब होने से मलवा हटाने का कार्य भी रुका पड़ा है ग्रामीणों ने कहा लगता है एनएच के अधिकारियो को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द संतोला से मलवा हटाकर ग्रामीणों को इस मुसीबत से छुटकारा दिलाने की मांग की है वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर एनएच के अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला और पानी का छिड़काव नहीं किया तो ग्रामीण एनएच कार्यालय में तालाबंदी कर धरना शुरू कर देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी एनएच विभाग की होगी मालूम हो एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने रोज पानी का छिड़काव करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था कुछ दिन पानी का छिड़काव भी किया गया लेकिन अब उनके आश्वासन हवा हवाई साबित हो रहे हैं जिस कारण ग्रामीण बड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं ग्रामीणों में एनएच के अधिकारियो के खिलाफ बड़ा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें