Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: अतिक्रमण की जद में टनकपुर का मुख्य बाजार, सड़क तक लग रही है दुकान, प्रशासन मौन तो सुनेगा कौन

admin

Wed, Mar 13, 2024

■■ समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

■■ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की करी मांग

टनकपुर/ नगर  के व्यापारियों ने फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण को  लेकर एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील टनकपुर में दिया है। व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी से फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की पुरजोर मांग की है। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता मोहित गडकोटी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के कई व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन ने बताया गया कि मुख्य बाजार में बने फुटपाथों पर एक बार पुनः अतिक्रमण होना शुरू हो गया है। जबकि एक माह पहले टनकपुर के मुख्य बाजार में उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम अनुसार राजस्व विभाग, नगर पालिका द्वारा नगर के फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई अमल में लाई गई थी। लेकिन अतिक्रमणकारियो द्वारा एक बार पुनः फुटपाथों पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया गया है। व्यापारियों ने शिकायत की कि मैन बाजार में कुछ एक व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। जिस कारण लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। इस समस्या का समाधान जल्दी नहीं किया गया तो आने वाले समय मे परेशानी बढ़ जाएगी। व्यापारियों ने कहा  होली के पश्चात पूर्णागिरि मेला प्रारंभ होने जा रहा है। यात्री मेले के दौरान रेलवे स्टेशन से मेला क्षेत्र तक पैदल यात्रा करते हैं। और लाखों की संख्या में जब यात्री आते हैं तो यहां पर लगातार भीड़ बनी रहती है। मां पूर्णागिरि धाम मेले में आने वाले यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए नगर के मैन मार्केट से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाए जाने की व्यापारियों ने मांग की है। ज्ञापन में सौरभ अग्रवाल, अंकित गर्ग, मनीष खर्कवाल, सनी खर्कवाल, कैलाश चंद्र, चंद्रशेखर, विपिन मुरारी,  नवीन चंद्र खर्कवाल, सहित तमाम व्यापारियों की हस्ताक्षर हैं।

Tags :

जरूरी खबरें