Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: मनिहार गोठ ट्यूबवेल में आई तकनीकी खराबी से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित

admin

Tue, Aug 29, 2023

समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए जल संस्थान ने टैंकर से उपलब्ध कराया पानी

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ  में जलापूर्ति ठप होने के बाद अब संबंधित विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने टैंकर के माध्यम से क्षेत्र में पानी वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का दावा किया गया है

जानकारी के अनुसार मनिहार गोठ में बने ट्यूबल में तकनीकी खराबी आ जाने से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बीते दो दिनों से ठप है।  पानी की आपूर्ति बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब जल संस्थान ने टैंकर के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल वितरण का कार्य शुरू कर दिया है।

सोमवार को  मनिहार गोठ ग्राम पंचायत क्षेत्र में लोगों को पेयजल वितरित किया गया। इधर क्षेत्र में पानी मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इधर विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं जल संस्थान के सहायक अभियंता बी एसएस क्वार्बी   ने बताया कि जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। 

Tags :

जरूरी खबरें