Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: टनकपुर में 17 यूनिट रक्तदान•• लायंस क्लब ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

admin

Fri, Jan 5, 2024

रिपोर्ट /आबिद सिद्दीकी

टनकपुर / लॉयन्स क्लब द्वारा यहां उप जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में 17 यूनिट रक्तदान किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चक्कर हिस्सा लिया।

क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि ब्लड डोनेशन शिविर का शुभारंभ उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर घनश्याम तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि कई लोग रक्तदान करने से हिचकिचाते हैं, मगर विशेषज्ञों का कहना है  रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, वजन नियंत्रण और बेहतर सेहत जैसे कई लाभ मिलते हैं. रक्तदान रक्तदाता के शरीर और मन दोनों पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है।

कहा कि रक्त के साथ शरीर व जीवन के बीच का रिश्ता बहुत करीबी है इस दृष्टि से यह स्पष्ट है कि रक्त दान एक महादान है ऐसे कार्य में सक्रिय भाग लेना हमारा कर्तव्य है।

  शुक्रवार को  लायंस क्लब द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में न्यू लाइफ चैरिटेबल ब्लड सेंटर खटीमा के डॉक्टर सुभाष यादव और अध्यक्ष नीलम ज्याला ने 17 रक्त दाताओं का रक्त एकत्र किया।   क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं  को सम्मानित किया गया। आयोजित शिविर में नारी सेवा संस्था के सदस्यों ने भी भागीदारी निभाई। उन्होंने रक्तदाताओं को जूस और फल बाटें। ब्लड डोनेशन कार्यक्रम के दौरान क्लब के सचिव रचित मल्होत्रा कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल मगन बिहारी, दीपक छतवाल, अर्पित शर्मा, राजीव कुमार, अनुराग अग्रवाल, दीपक जैन, वैभव अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, विकास गुप्ता मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें