Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के लिए जिला संयोजक और सह संयोजक की हुई नियुक्ति

admin

Thu, Jan 18, 2024

टनकपुर: (आबिद सिद्दीकी) लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुती पर  एनजीओ प्रकोष्ठों के संयोजक व सह-संयोजकों के पद पर महत्वपूर्ण नियुक्तयां की हैं। जिला अध्यक्ष निर्मल महरा द्वारा किरन गहतोडी को एनजीओ प्रकोष्ठ हेतु प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।

साथ ही संतोष आर्या और निशा पांडे  को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। एनजीओ संयोजक पद पर नियुक्त किरण गहतोडी ने कहा कि  शीर्ष नेतृतत्व  द्वारा उनके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर वह खरा उतरेंगी और जन सामान्य तक प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कृत संकल्प रहेगी। साथ ही जिले में सामाजिक संस्थाओं के मध्य बेहतर तालमेल बना रहे इसके लिए अपनी ओर से विशेष पहल करेंगी। जनपद में एनजीओ प्रकोष्ठ के गठन होने पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवाज, प्रकाश तिवारी, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, प्रदेश संयोजक विजय भट्ट, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, मुकेश कलखुड़िया,  मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर,  नवीन भट्ट, कमलेश भट्ट ,सुनील पुनीता, पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने खुशी जाहिर की है। 

Tags :

जरूरी खबरें