: पत्रकारों को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग हुई मुखर, जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
admin
Fri, Nov 8, 2024
■■प्रमुख मांगे■■
■■ वंचितों और पत्रकारों को मिले राज्य आंदोलनकारी का दर्जा■■
■■उत्तराखंड के सभी जिलों में आवेदन पत्र हो निस्तारितʼ■■
फोटो---चम्पावत के जिलाधिकारी को ज्ञापन देते वंचित राज्य आंदोलनकारी पत्रकार ।
चम्पावत : (गणेश दत्त पांडे) उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाले लोगों और पत्रकारों को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग दिनों दिन मुखर होती जा रही है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा गया।
मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में इस मुहिम को आगे बढाते हुए वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन ने कमर कस ली है। और अब अपने चिन्हीकरण को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय की अगुवाई में चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजा गया। जिसमें कहा गया है कि राज्य निर्माण के आंदोलन में आम जनता ने जबरदस्त भागीदारी की। लेकिन इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने वाले कई आंदोलनकारी और पत्रकार आज भी चिन्हीकरण की राह देख रहे है। ऐसे अधिकांश आन्दोलनकारियों ने उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारी कार्यालयों में चिंन्हीकरण को लेकर अपने आवेदन भी जमा कर रखे है। लेकिन उन पर सम्यक कार्रवाई नही होने से उनकी मांग पूरी नही हो सकी है। लिहाजा उन सभी आवेदनों का निस्तारण कर जनभावना के अनुरुप चिन्हीकरण किया जाए।
इसके अलावा मुख्यमंत्री से चंपावत जनपद के उन पत्रकारों को भी आंदोलनकारी घोषित करने की मांग की है जिनकी संस्तुति तत्कालीन जिलाधिकारी अवनेंद्र नयाल द्वारा की गयी है।
ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी, सतीश जोशी सत्तू ,ललित मोहन जोशी आदि शामिल रहे।
Tags :