Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती निरस्त करने की मांग, शिक्षक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि को सौंपा

admin

Sat, Mar 16, 2024

टनकपुर /अनूसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन जनपद चंपावत के पदाधिकारियों ने विभागीय सीधी भर्ती का विरोध किया है। उन्होंने विरोध जताते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। मांगें नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी तक दी है।


शनिवार को एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के लिए निकाली गई विज्ञप्ति पर कड़ा रोष प्रकट किया। उन्होंने पूर्व की तरह की भर्ती कराने की मांग की। कहा कि सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाल दी गई है, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। कहा कि 50 वर्ष की आयु के चलते कई शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने से रह गए हैं। इसमें एससीएसटी ओबीसी वर्गों के लिए आरक्षण व्यवस्था नहीं की गई है।
केंद्रीय विद्यालयों में प्रधानचार्य के विभागीय भर्ती में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। बताया कि सीधी भर्ती में बीएड को जरूरी कर दिया गया है। पूर्व में प्रवक्ता, एलटी पद के लिए बीएड अनिवार्य नहीं किया गया था। स्नातकोत्तर स्तर पर 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता रखी गई थी, इस भर्ती में आरक्षित शिक्षकों को यह छूट नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने भर्ती में केंद्रीय विद्यालयों के तर्ज पर एससी एसटी ओबीसी वर्गों हेतु आरक्षण की व्यवस्था करने की मांग की है आज शनिवार को शिक्षक एसोसिएशन ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर में विधायक प्रतिनिधि को सौंपा है। इस मौके पर शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल सोनियल, महामंत्री सुरेश प्रसाद विश्वकर्मा, अनिल कुमार, केशव राम, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें