Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति द्वारा साइबर वॉरियर मोहम्मद कैफ को किया गया सम्मानित

admin

Wed, Jan 15, 2025

■■ साइबर वॉलिंटियर मोहम्मद कैफ ने 353 स्कूली बच्चों सहित स्थानीय लोगों को साइबर अपराध के संदर्भ में किया था जागरूक

टनकपुर/ साइबर वॉरियर मोहम्मद कैफ सिद्दीकी के द्वारा साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के तरीकों से लोगों को जागरूक करने में उत्कृष्ट निष्ठा का परिचय देने पर पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में  राजकीय महाविद्यालय टनकपुर  बीएससी के छात्र साइबर वॉरियर मोहम्मद कैफ को पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बताया कि साइबर वालंटियर के रूप में कार्य करते हुए वरिष्ठ पत्रकार आबिद सिद्दीकी के पुत्र मोहम्मद कैफ ने मेहनत व लगन से 353 स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय जनता को साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीको से लोगों को जागरूक करने में सराहनीय योगदान दिया है। साइबर वारियर मोहम्मद कैफ के सम्मानित होने पर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक टनकपुर सुरेंद्र सिंह कोरंगा, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र चंद देवा, दीपक धामी, रविंद्र सिंह धामी, प्रकाश पूनेडा, महाविद्यालय की प्राचार्य अनुपमा तिवारी, प्रोफेसर सुनील कुमार कटियार, उत्तराखंड डिजिटल  मीडिया संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल यादव, महामंत्री मयंक पंत,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक फुलेरा, जिला मंत्री विनोद पाल, कोषाध्यक्ष शुभम गौड़, मीडिया कोऑर्डिनेटर पुष्कर मेहर, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमजद भाई आदि गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

Tags :

जरूरी खबरें