Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: राजकीय इंटर कॉलेज सैलानी गोठ के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

admin

Mon, Apr 15, 2024

टनकपुर / राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता  रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से निकाली गई जो सैलानी गोठ पूर्वी बिचई से होते हुए मनिहार गोठ  आदि मुहल्ला होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची।

इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, सत्य और ईमान से सरकार बनाएंगे मतदान से, अब जागो प्यारे, मतदाता वोट हमारा अधिकार, कभी ना करें इसका बहिष्कार जैसी स्लोगन लिखा था। शिक्षक जेपी सिंह ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है। भारत के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान देकर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाना चाहिए। देश के हर नागरिक जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गया हो वे सभी 19 अप्रैल को अपना मतदान जरूर करें। मतदाता जागरूकता को  रैली मे छात्र-छात्राओं सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें