Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: टनकपुर: शारदा वन क्षेत्र के सभागार में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे 13 विद्यालय के बच्चों ने किया बढ़-चढ़कर प्रतिभाग

admin

Mon, Oct 7, 2024

टनकपुर / शारदा वन क्षेत्र के अंतर्गत ककरालीगेट  स्थित नंधौर और वन्य जीव अभयारण्य के सभागार में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय एवं निजी 13 विद्यालयो के बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।  बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद ही विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवराज सिंह कठायत व संचालन पूरन चंद जोशी वन क्षेत्र अधिकारी शारदा रेंज के द्वारा किया गया।

सोमवार को शारदा वन क्षेत्र के सभागार में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से विवेकानंद विद्या मंदिर से कुमारी दिव्यांशी बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। और सेंट फ्रांसिस पब्लिक स्कूल की कुमारी अंशिका द्वितीय, तथा जीजीआईसी टनकपुर की छात्रा दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में जीजीआईसी टनकपुर के कुमारी कनक गंगवार प्रथम, तथा कुमारी सुखी सक्सेना द्वितीय और चंपल मौर्य तृतीय स्थान पर रही।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे  सीनियर वर्ग से विजन पब्लिक स्कूल तथा जीजीआईसी टनकपुर द्वितीय,  तथा विवेकानंद विद्या मंदिर  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जूनियर तथा सीनियर वर्ग मे सेंट फ्रांसिस पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान, तथा एमडीएम स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा विवेकानंद विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नवल किशोर तिवारी और बूम वन क्षेत्र अधिकारी गुलजार हुसैन के नेतृत्व में प्रतियोगिताओं का संपादन कराया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवराज सिंह कठायत तथा गोविंद बल्लभ पंत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवीन  चंद्र पंत,  के द्वारा वन्यजीवों के महत्व पर  विचार व्यक्त किए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण के बारे में विस्तार से समझाया और उन्हें वन्यजीवों के बारे में रोचक जानकारियां दी गई। जिसे सुनकर और जानकर बच्चे काफी रोमांचित हुए। 

इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, धर्मानंद पांडे, दीपा देवी अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण समिति, सिम्मी कोहली उपाध्यक्ष, हरि ओम सेठी क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूरन मेहरा महामंत्री, शिक्षिकाएं शीला जोहार, विमला कठायत, आकांक्षा राय, एकता अग्रवाल, ललिता जोशी, नेहा नेगी, केसर बिष्ट, अलका सिंह, रुचि पांडे, नंदकिशोर, स्वास्तिक भट्ट, देव सिंह, सहित शारदा वन क्षेत्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण कार्यक्रम में शामिल रहे,  

Tags :

जरूरी खबरें