Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: मनिहारगोठ में पुरानी विद्युत लाइन उतार कर जल्द बिछाई जाएगी बंच केबल, मिली स्वीकृति•• मयंक भट्ट विद्युत उपखंड अधिकारी

admin

Sat, Dec 28, 2024

टनकपुर/ बिजली विभाग की ओर से ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में पुरानी लाइन उतारकर ABC बंच कंडक्टर केबल डालने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।  इससे लाइन फाल्ट कम होंगे। साथ ही लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा। जानकारी मिली है कि बिजली विभाग अब नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी बंच केवल डालकर विद्युत चोरी पर रोक लगाने का प्रयास कर रहा है। आपको बता दें खुली विद्युत लाइन के चलते विद्युत विभाग को विभिन्न इलाकों से बिजली चोरी होने की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं। पुरानी विद्युत लाइनों से लोकल फाल्ट की समस्या भी बनी रहती है।  जिससे निपटने के लिए शासन ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में पुरानी विद्युत लाइनों को बदलकर बंच केवल डाले जाने की स्वीकृति दे दी है। विद्युत उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट ने बताया कि मनिहार गोठ ग्राम पंचायत में जल्द ही बंच केबल बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा शासन की ओर से जिसकी स्वीकृति मिल गई है। जिसके तहत  मनिहारगोठ में 6 किलोमीटर तक बंच केवल बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आचार संहिता हटने के बाद फरवरी 2025 में इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों पर लगाम कसने के लिए विभाग सजग हो गया है। क्षेत्र में विभाग की तरफ से पूरी सप्लाई होती है। मगर उनके हिसाब से रेवेन्यू नहीं मिल पाता है। इस वजह से अब बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग ने कमर कस ली है।

Tags :

जरूरी खबरें