Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: कल शनिवार को टनकपुर में आयोजित होगा रक्तदान शिविर, भारत विकास परिषद टनकपुर शाखा के पदाधिकारियों ने की स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील

admin

Fri, Aug 4, 2023

टनकपुर/ भारत विकास परिषद शाखा टनकपुर के सौजन्य से पूर्णागिरि तहसील टनकपुर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर सुबह10  बजे शुरू होगा। जो शाम 3 बजे तक चलेगा।

भारत विकास परिषद शाखा टनकपुर के अध्यक्ष राजीव आर्य ने जानकारी दी है। की कल शनिवार यानी 5 अगस्त को प्रातः 10:00 से 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त रक्तदान शिविर होटल ब्लू एमपायर बस स्टेशन रोड टनकपुर में आयोजित किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के सदस्य इसका प्रचार प्रसार कर युवाओं को रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने का आग्रह कर रहें हैं। कार्यक्रम संयोजक भुवन चंद जोशी ने क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान कर इस मानवीय सेवा कार्य में महादान के भागीदार बनने की अपील की है। श्री जोशी ने बताया कि 18 वर्ष से 65 वर्ष आयु तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति 3 माह में एक बार रक्तदान कर सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें