Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने सैकड़ो समर्थकों के साथ रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, जीत का दावा करते हुए मुख्यमंत्री सहित सैकड़ो समर्थकों का जताया आभार

admin

Tue, Jan 21, 2025

टनकपुर / नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नगर में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया ।उन्होंने मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को भाजपा प्रत्याशी ने  सैकडो समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डो से रैली निकाल कर जनसंपर्क किया।

रैली टनकपुर नगर के विभिन्न वार्डों से होते हुए, वापस शास्त्री चौक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान प्रचंड भीड़ के साथ निकाले गए जुलूस से विपिन कुमार ने निकाय चुनाव मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी की जीत होने का दावा किया है।  आपको बता दें सोमवार को दोपहर से ही भाजपा कार्यालय में धीरे धीरे लोगो का आना शुरू हुआ और 3 बजे तक कार्यालय के बाहर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसके बाद विपिन कुमार के नेतृत्व में जुलूस नगर के सभी मुख्य मार्गों से निकलते हुए वापस भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज उमड़ा, जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होने जा रही है। उन्हें सभी समर्थकों को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार के साथ भाजपा नेता हरीश भट्ट, जिला महामंत्री भाजपा पूरन महरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मपाल, मंडल महामंत्री शशांक गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, शिव कुमार, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता टुकटुक यूनियन अध्यक्ष मनोज कुमार, संजय अग्रवाल मगन बिहारी, हरिश्चंद्र हैसियत, मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता, पीएलवी विजेंद्र अग्रवाल, अमजद हुसैन, नितिन मंगला, लोकेंद्र मौनी आदि भाजपा नेता समेत सैकडो  समर्थक मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें