Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: बनबसा पुलिस ने क्षेत्र से लापता बच्चे को 2 घंटे में किया बरामद, बच्चा सकुशल मिलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया

admin

Sun, Mar 17, 2024

बनबसा/ बनबसा क्षेत्र से मानसिक रूप से अस्वस्थ 4 वर्षीय बच्चे को बनबसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 2 घंटे में सकुशल बरामद किया। इधर लापता बच्चे के सकुशल मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस कर्मचारियो का आभार व्यक्त किया है।

 प्राप्त समाचार के अनुसार थाना बनबसा जनपद चम्पावत निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल मजीद निवासी वार्ड नंबर 5 ने क्षेत्र से अपने भतीजे हसन पुत्र मोहम्मद लईक उम्र 4 वर्ष जो की मानसिक रूप से अस्वस्थ के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के पश्चात थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने पुलिस कर्मचारियों को  लापता बच्चे को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए थे।

इधर बनबसा पुलिस  के चीता कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे में मो० सलीम के भतीजे  हसन पुत्र मो० लईक उम्र 04 वर्ष को मुख्य बाजार बनबसा से बरामद कर उसके चाचा मोहम्मद सलीम के सुपुर्द किया। पुलिस टीम हे०का० प्रकाश रंशवाल, सूर्यप्रकाश शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें