Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में (POSH अधिनियम) के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

admin

Wed, Jan 8, 2025

टनकपुर/ राजकीय महाविद्यालय टनकपुर  में कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी के द्वारा की गई। प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को नगर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य अनुपमा तिवारी के द्वारा POSH एक्ट 2013 की जानकारी देते हुए महिला कर्मचारियों तथा छात्राओ को जागरूक किया । बताया कि POSH अधिनियम  बच्चों व नाबालिग से किसी तरह के दुर्व्यवहार से सुरक्षा प्रदान करती है यह शारीरिक मानसिक मनोवैज्ञानिक व भावनात्मक दुर्व्यवहार हो सकता है। न्याय प्रक्रिया के दौरान पीड़ितों के साथ देखभाल और संवेदनशील तरीके से व्यवहार किए जाने का भी अधिकार मिला है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी महिला कर्मचारी को सेक्सुअल हैरेसमेंट किया जाता है। तो वह महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ यौन उत्पीड़न समिति के सामने अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं कार्यक्रम में डॉक्टर सुमन कुमारी,  डॉक्टर सुषमा मक्कड़, डॉक्टर पूनम, डॉक्टर किरन, डॉक्टर मीनाक्षी जोशी, सुश्री आरती, पुष्पा भट्ट सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

Tags :

जरूरी खबरें