Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: बगैर वैध पासपोर्ट व वीजा के बेलारूस की एलीना मर्चिनाका हुई गिरफ्तार

admin

Wed, Oct 2, 2024

■■ न्यायालय के आदेश पर महिला को रखा गया न्यायिक हिरासत में••

चम्पावत। जिले के पाटी ब्लॉक के चल्थिया गांव के एक आश्रम मे बेलारूस की नागरिक एलिना मर्चनका को पुलिस ने बिना वैद्य पासपोर्ट व वीजा के निवासरत होना पाया गया था जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने एलीना से अपने वैद्य दस्तावेजों की मूल प्रति उपलब्ध कराये जाने को कहा गया पर एलीना मर्चेंनाका के द्वारा अपना मूल पासपोर्ट व वीजा उपलब्ध नहीं कराया गया । एसओ पाटी देव नाथ गोस्वामी ने बताया एलीना को बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के निवास किए जाने पर 14 विदेशी अधिनियम 1946 के प्राविधानों का उल्लंघन करने के आरोप में महिला के खिलाफ थाना पाटी में मु0अ0सं0 25/2024 अन्तर्गत धारा 14 विदेशी अधिनियम पंजीकृत करते हुए उक्त महिला को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Tags :

जरूरी खबरें