Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

: भाजयूमो नेता व चौकी इंचार्ज के बीच थाने में झड़प, चौकी इंचार्ज पर लगाया अभद्रता करने के आरोप

admin

Fri, Mar 14, 2025

■■ पाटी थाने में हंगामा, सोशल मीडिया में हुआ वीडियो वायरल

चंपावत/ जिले के पाटी थाने में चौकी इंचार्ज देवीधूरा तेज कुमार व भाजयूमो नेता बसंत बलराज पाटनी के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पाटी थाने में हंगामा चल रहा है। पुलिस कर्मी लोगों को समझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कल पाटी थाने में दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने युवा मोर्चा नेता पाटनी व कई लोग थाने पहुंचे लोगों ने इस दौरान चौकी इंचार्ज देवीधुरा तेज कुमार पर उनके साथ अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। लोग चौकी प्रभारी से कह रहे हैं तुम्हें मनमानी करना भारी पड़ेगा तो वही युवा मोर्चा नेता बोरिया बिस्तर बांधने की धमकी चौकी इंचार्ज को देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वही चौकी प्रभारी तेज कुमार भी मुकदमा दर्ज करने की बात कह रहे हैं। लोगों ने चौकी इंचार्ज परअपनी वर्दी का नाजायज फायदा उठाकर लोगों को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान पुलिस व लोगों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही लोगों ने कहा चौकी इंचार्ज की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी लोगों ने एसपी चंपावत से चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई करने की मांग की है। भारी हंगामे के बीच पुलिस बेबस नजर आ रही है। हंगामे की वीडियो युवा मोर्चा नेता बलराज पाटनी ने अपनी फेसबुकपेज पर अपलोड किया है। जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर काफी देर थाने में हंगामा चलता रहा अब देखना यह होगा कि मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल चौकी इंचार्ज तेज कुमार से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें