: टनकपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित-- पूर्व पालिका अध्यक्ष रावत बोले सभी जाति- धर्म के लोगों को मिल रहा है बराबर का लाभ
admin
Thu, Jan 11, 2024
टनकपुर / नगर पालिका परिषद की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को टनकपुर तुलसीराम चौराहे में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी एवं महेश चौहान सिटी मैनेजर ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अपने संबोधन के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने कहा कि आजादी के बाद देश के गरीबों को जो बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं,

वह नहीं मिलीं। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बीजेपी सरकार बनी और प्रधानमंत्री ने गरीबों के संपूर्ण विकास का संकल्प लिया। देश के गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं को सरकार की ओर से आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सरकार आपके द्वार पर पहुंच रही है।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन, पीएम सम्मन निधि, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, उद्योग विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पूर्ति निरीक्षक विभाग, पशु चिकित्सालय, जल संस्थान, स्टेट बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, सहित तमाम विभागों के स्टाल लगाए गए । आयोजित कैंप में समस्त योजनाओं से संबंधित आवेदकों द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी को शपथ भी दिलवाई गई इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद्र रजवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, हर्षवर्धन रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अमजद भाई ,सुरेश सिंह महर, पूरन मेहरा, समाजसेवी धर्मानंद पांडे, कपिल उप्रेती, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नगर पालिका परिषद टनकपुर कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags :