Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: उत्तराखंड सब एरिया के तत्वाधान में पूर्व सैनिकों के लिए बनबसा मिलेट्री स्टेशन में किया गया विशाल रैली का आयोजन,

admin

Tue, Mar 25, 2025

■■ रैली में 1273 से अधिक पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग,

■■ मौके पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया गया समाधान

भूतपूर्व सैनिको, वीर नारियों, और विधवाओं तथा उनके परिवारों की सहायता के लिए सरकार और सेना हर कदम उठाने के लिए तत्पर, (मेजर जनरल राजेंद्र राय सेना मेडल)

टनकपुर/  उत्तराखंड सब एरिया के तत्वाधान में बनबसा सैन्य स्टेशन में पूर्व सैनिको और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने रैली में बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को बनबसा सैन्य स्टेशन में जनपद उधम सिंह नगर एवं चंपावत से 1273 से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितो ने आयोजित रैली में भाग लिया।

जिसमें नेपाल के 142 पूर्व सैनिकों ने रैली में उत्साह पूर्वक प्रतिभा किया। कार्यक्रम में उत्तर भारत एरिया के मेजर जनरल राजेंद्र राय सेना मेडल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। और पूर्व सैनिकों के आश्रितो से वार्तालाप करते हुए जानकारी से रूबरू हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों वीर नारियों तक पहुंच कर उनकी पेंशन बैंक, कल्याणकारी योजना और चिकित्सा संबंधी मुद्दों के बारे में उनकी शिकायत का समाधान करना था। बनबसा मिलेट्री स्टेशन पर भूतपूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न पहलुओं पर सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न स्टाल लगाए गए थे। जिसमें भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना, सीएसडी जिला सैनिक बोर्ड हेल्पलाइन, रिकॉर्ड कार्यालय, स्पर्श बैंक की सुविधाए, नागरिक प्रशासन स्टॉल आदि शामिल थे। इस रैली में चिकित्सा और दंत चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए गए।

इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों के द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरण की गई। रैली के दौरान वीर नारियों, विधवाओं, विकलांग सैनिकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेजर जनरल राजेंद्र राय सेना मेडल ने  भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ एकजुटता की शपथ ली। और उपस्थित लोगों को अस्वस्थ किया कि सरकार और सेना उनकी जरूरत के प्रति संवेदनशील है।  भूतपूर्व सैनिको और वीर नारियों, विधवाओं और उनके परिवारों की सहायता के लिए सरकार और सेना हर कदम उठाने के लिए तत्पर तैयार है।  उन्होंने यह भी दोहराया की सेना का लक्ष्य हरसमय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, सम्मान और समस्याओ का  समाधान प्रदान करना है।

Tags :

जरूरी खबरें